BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi

बीमारी को दी मात, अब कंबोडिया में गूंजेगा नाम; नोएडा की बेटी ने पक्का किया एशियन चैंपियनशिप का टिकट

10 Oct 2026, 03:16 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बीमारी को दी मात, अब कंबोडिया में गूंजेगा नाम; नोएडा की बेटी ने पक्का किया एशियन चैंपियनशिप का टिकट - NEW DELHI, दिल्ली

स्टीफन दिल्ली
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा (भंगेल) की रहने वाली 21 वर्षीय कशिश त्यागी ने किकबॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। वह 10 से 12 दिसंबर 2026 तक कंबोडिया में होने वाली एशियन सीनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की तरफ से चुनौती पेश करेंगी।

बचपन से था मार्शल आर्ट्स का शौक

कशिश के इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे उनके पिता देशदीपक त्यागी की कड़ी मेहनत और अटूट विश्वास है। कविता जब महज 10 साल की थीं, तभी से वह कराटे सीख रही हैं। वह पिछले 12 से 14 वर्षों से केंद्रीय विहार में कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं। बचपन में जब उन्होंने कराटे सीखने की इच्छा जताई, तो उनके पिता ने उन्हें पूरा सहयोग दिया। धीरे-धीरे खेल के प्रति कविता का जुनून बढ़ता गया और उन्होंने किकबॉक्सिंग को अपना लिया।

वर्तमान में वह कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं और कराटे प्रशिक्षक के रूप में जूनियर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी देती हैं। इसके साथ ही वह पत्रकारिता (Journalism) के तीसरे वर्ष की छात्रा भी हैं।
बीमारी और मुश्किल समय में पड़ोसियों व समाज ने दिया साथ
कशिश की इस सफलता का सफर आसान नहीं था। राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता से पहले बीमारी के कारण उनका वजन काफी कम हो गया था। ऐसे समय में उनकी मां की फिजियोथेरेपिस्ट और डाइटिशियन ने उनकी फिटनेस और खान-पान का विशेष ध्यान रखा। पड़ोस में रहने वाली उनकी सहेली 'मोनी' ने भी उनका मनोबल बढ़ाने में मदद की।

लद्दाख में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान भी पिता के दोस्तों और त्यागी समाज के लोगों ने उनकी आर्थिक और नैतिक मदद की। इंदौर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आईएसएमटी यूनिवर्सिटी ने कशिश की स्कॉलरशिप दी और पंच दिन का खर्च उठाया।

लगातार पदक जीतकर बनाई पहचान
कशिश ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेल जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई है:
• 19 अप्रैल 2026: किकबॉक्सिंग जिला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
• 13 मई 2026: यूपी किकबॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में जीत दर्ज की।
• 17 मई 2026: दिल्ली स्टेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
• 30 अगस्त 2026: दिल्ली एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण हासिल किया।

• लद्दाख राष्ट्रीय प्रतियोगिता: छह सितंबर को पैनकेक सिलाट एसोसिएशन ऑफ दिल्ली की चयन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लद्दाख के लिए延 चयनित हुईं, और 12 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता।
त्यागी समाज के जिला अध्यक्ष ब्रिजेश त्यागी ने कशिश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा है कि समाज के लोग उनकी आगे की तैयारी और भविष्य के सफर में हर संभव सहयोग करेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

25वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न दिल्ली एमेच्योर वुशु एसोसिएशन (DAWA) के तत्वावधान में ग्रीनफील्ड्स पब्लिक स्कूल विवेक विहार में हुआ आयोजन
सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल में मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का शानदार आयोजन; प्रदीप गौतम की देखरेख में बच्चों ने दिखाया दम
North West19 Oct

सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल में मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का शानदार आयोजन; प्रदीप गौतम की देखरेख में बच्चों ने दिखाया दम

समाचार रिपोर्टिंग स्टीफन: खेड़ा खुर्द, दिल्ली: सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल, खेड़ा खुर्द के प्रांगण में प्रथम अंतर विद्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली गेम्स: कोच तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन में सुनीता सिसोदिया ने जीता स्वर्ण पदक, सर्वोदय कन्या विद्यालय का नाम किया रोशन
North West15 Oct

दिल्ली गेम्स: कोच तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन में सुनीता सिसोदिया ने जीता स्वर्ण पदक, सर्वोदय कन्या विद्यालय का नाम किया रोशन

नई दिल्ली: दिल्ली गेम्स में अंडर-19 वर्ग के अंतर्गत एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सुनीता सिसोदिया ने…

पूरी खबर पढ़ें →
पूठ खुर्द वार्ड 29: भाजपा SC मोर्चा के जिला महामंत्री किरण जी का जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया
North West15 Oct

पूठ खुर्द वार्ड 29: भाजपा SC मोर्चा के जिला महामंत्री किरण जी का जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया

नई दिल्ली: पूठ खुर्द (वार्ड नंबर 29) के कर्मठ, मेहनती, ईमानदार और जुझारू कार्यकर्ता और उत्तर पश्चिम जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
37वीं अखिल भारतीय/अंतरराष्ट्रीय WFSKO कराटे चैंपियनशिप में दिल्ली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन D.V. Public School और कोच तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण
रॉयल टाइगर एमएमए एंड फिटनेस एकेडमी के मार्शल आर्ट्स स्टूडेंट्स ने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में दिखाया दमखम, उत्तीर्ण होकर बढ़ाया मान
error: Content is protected !!