BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Bareilly

बरेली समाजवादी पार्टी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का पैदल मार्च

08 Oct 2026, 06:03 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरेली समाजवादी पार्टी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का पैदल मार्च - BAREILLY, उत्तर प्रदेश

बरेली संवादाता यूनुस अंसारी

‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, अंबेडकर और गांधी प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

बरेली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से चौकी चौराहा तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता का मुद्दा उठाया।

पैदल मार्च सपा कार्यालय से शुरू होकर शहर कोतवाली, अंबेडकर पार्क और पटेल चौक होते हुए चौकी चौराहा पहुंचा। अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद चौकी चौराहा पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च का समापन किया गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें देखते हुए सरकार को तत्काल उन्हें पद से हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठना गंभीर विषय है।

सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी। मार्च में सांसद नीरज मौर्य, विधायक अताउर्रहमान, शाहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, जिला अध्यक्ष सुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, एमएलसी प्रत्याशी मोहम्मद दानिश, जिला सचिव पीर मोहम्मद समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur08 Oct

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur08 Oct

डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी उर्फी रिजवी…

पूरी खबर पढ़ें →
Chandauli08 Oct

नमो घाट एयर शो में कटेसर और गंगा तटीय इलाकों में शीर्ष अफसरों का डेरा, सुरक्षा व ट्रैफिक के सख्त निर्देश

चन्दौली।गंगा किनारे बसने वाले कटेसर और नमो घाट के आस-पास जल्द ही आसमान में वायुसेना का हैरतअंगेज करतब…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur08 Oct

जमानियां की रामलीला पर लग सकता है ग्रहण, एडीएम की बैठक में नहीं निकला कोई निष्कर्ष

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बलुआ घाट पर होने वाले रामलीला मंचन को लेकर चल रहा विवाद और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!