Ghazipur
ट्रेन दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत, 72 घंटे बाद समाजसेवी और पुलिस की मदद से किया गया अंतिम संस्कार
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गाजीपुर (दिलदारनगर): थाना दिलदारनगर क्षेत्र के अंतर्गत बीती 3 अक्टूबर 2026 को ट्रेन दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक की पहचान कराने के लिए समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह और पुलिस कांस्टेबल श्री गोविंद गौड़ के विशेष सहयोग से शव को मर्चरी रूम में सुरक्षित रखवाया गया था।
पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद 72 घंटे बीत जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। नियमानुसार समय सीमा पूरी होने पर 6 अक्टूबर 2026 को समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल श्री गोविंद गौड़ और कांस्टेबल श्री राहुल गुप्ता के सहयोग से शव को मर्चरी रूम से पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अति प्राचीन श्मशान घाट पर शुद्ध लकड़ी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अज्ञात व्यक्ति का अंतिम दाह-संस्कार कर दिया गया। इस दौरान समाजसेवा और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए श्री कृष्ण कुमार बॉसफोर, श्री जमुना राजभर, श्री भोलेनाथ और श्री रामू राजभर सहित अन्य सहयोगियों ने भी अपना योगदान दिया।
स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
बरेली संवादाता यूनुस अंसारी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, अंबेडकर और गांधी प्रतिमाओं पर…
पूरी खबर पढ़ें →विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर…
पूरी खबर पढ़ें →डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी उर्फी रिजवी…
पूरी खबर पढ़ें →चन्दौली।गंगा किनारे बसने वाले कटेसर और नमो घाट के आस-पास जल्द ही आसमान में वायुसेना का हैरतअंगेज करतब…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 आज गाजीपुर में राइफल क्लब में जनता…
पूरी खबर पढ़ें →गाजीपुर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गाजीपुर की कोतवाली पुलिस को एक बड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →