Kanpur Nagar
4 दिन से लापता LLB छात्रा का शव मिला:कानपुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कानपुर में 4 दिन से लापता एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा रुचि पाल (23) का शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला। पिता का कहना है कि लगातार पुलिस से उसकी तलाश कराने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद प्रभावी ढंग से तलाश नहीं की।
खुद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और रेलवे ट्रैक के आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान ट्रैक पर रुचि की चप्पल मिली। चप्पल लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उसे पहचानने के लिए सबूत मांगा।
बाद में पुलिस के साथ रेलवे ट्रैक किनारे खोजबीन की गई तो चप्पल से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में रुचि का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पूरा मामला शुक्रवार को गोविंदनगर के दबोली वेस्ट का है।
सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय रहते बेटी की तलाश नहीं की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#दिल झकझोर देने वाली घटना आई सामने। गत दिवस रात्रिकालीन पेसेंजर ट्रेन अनूपगढ़ से रवाना होकर सूरतगढ़ जा…
पूरी खबर पढ़ें →
#दिल झकझोर देने वाली घटना आई सामने। गत दिवस रात्रिकालीन पेसेंजर ट्रेन अनूपगढ़ से रवाना होकर सूरतगढ़ जा…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता - विकास सिंह ( ७४९९४०६७८९) अभईपुर, जमानिया ( ग़ाज़ीपुर ) में आज दिनांक 4 नवंबर 2026 (बुधवार)…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 स सिटी ने किया करंडा थाने का…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 40…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त,…
पूरी खबर पढ़ें →