BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Mandsaur

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिले पत्रकार रामप्रसाद धनगर गुर्जर पशुपतिनाथ महादेव एवं धर्मराजेश्वर मंदिर आने का दिया आत्मीय निमंत्रण इंदौर/मंदसौर। श्री पाल धनगर गड़रिय

02 Oct 2026, 12:18 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिले पत्रकार रामप्रसाद धनगर गुर्जर पशुपतिनाथ महादेव एवं धर्मराजेश्वर मंदिर आने का दिया आत्मीय निमंत्रण इंदौर/मंदसौर। श्री पाल धनगर गड़रिय - मन्दसौर, मध्यप्रदेश

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिले पत्रकार रामप्रसाद धनगर गुर्जर

पशुपतिनाथ महादेव एवं धर्मराजेश्वर मंदिर आने का दिया आत्मीय निमंत्रण

इंदौर/मंदसौर। श्री पाल धनगर गड़रिया समाज के पदाधिकारियों ने गत सप्ताह इंदौर में प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश जी विजयवर्गीय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान समाज के मीडिया प्रभारी एवं तोलाखेड़ी-चंदवासा, जिला मंदसौर निवासी पत्रकार रामप्रसाद धनगर गुर्जर ने मंत्री श्री विजयवर्गीय से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
भेंट के दौरान पत्रकार रामप्रसाद धनगर गुर्जर ने मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय को मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर तथा चंदवासा स्थित प्रसिद्ध धर्मराजेश्वर मंदिर पधारने का आत्मीय निमंत्रण दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री श्री विजयवर्गीय ने निमंत्रण स्वीकार किया।इस अवसर पर समाज के संगठन, सामाजिक एकता, समाजहित के कार्यों एवं संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान श्री पाल धनगर गड़रिया समाज, 225 राधा रमण मंदिर, देवास नाका, इंदौर के संगठन मंत्री श्री राजेश जी पाल, भागीरथपुरा इंदौर तथा प्रचार मंत्री श्री राजेंद्र जी पाल, इंदौर भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान पत्रकार रामप्रसाद धनगर गुर्जर ने मंदसौर जिले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े प्रमुख स्थलों की जानकारी भी मंत्री श्री विजयवर्गीय से साझा की। पशुपतिनाथ महादेव एवं धर्मराजेश्वर मंदिर का निमंत्रण दिए जाने को लेकर समाजजनों में भी उत्साह देखा गया।
जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर
रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
तोलाखेड़ी कि ख़ास रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जबलपुर30 Sep

चिकिता-साहिल ने आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक कोटा भी किया हासिल

चिकिता-साहिल ने आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक कोटा भी किया हासिल एशियन गेम्स…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Sep

देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर ,बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!