Kheri
पलिया में जल्द बनेगा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की मुलाकात
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पलिया में जल्द बनेगा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की मुलाकात
तहसील प्रभारी संजय कुमार
पहल: विधायक रोमी साहनी ने जिलाधिकारी की संस्तुति वाला पत्र परिवहन मंत्री को सौंपा।
आश्वासन: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्वीकृति देने का दिया सकारात्मक आश्वासन।
पलिया कलां को मिलेगी नई विकास की ऊँचाइयाँ, पलिया की सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें बनेगा अंतरराज्जीय बस अड्डा
पलिया कलां (खीरी):- पलिया विधानसभा क्षेत्र में बेहतर परिवहन सेवाओं और यात्रियों की सुविधाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से विधायक रोमी साहनी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और पलिया में इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान विधायक रोमी साहनी ने जिलाधिकारी (DM) द्वारा संस्तुत प्रस्ताव पत्र परिवहन मंत्री को सौंपा। उन्होंने पलिया क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और पड़ोसी राज्यों व नेपाल सीमा के निकट होने के कारण यहाँ एक आधुनिक बस अड्डे की नितांत आवश्यकता पर बल दिया। विधायक ने मंत्री से आग्रह किया कि इस जनहितकारी प्रस्ताव को जल्द से जल्द वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके।
आवागमन होगा सुगम, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
विधायक रोमी साहनी ने बताया कि पलिया क्षेत्र में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के बनने से न केवल स्थानीय नागरिकों को बल्कि अन्य प्रदेशों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी विश्वस्तरीय परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी गति मिलेगी।
परिवहन मंत्री का सकारात्मक आश्वासन
विधायक की मांग पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही इस परियोजना को हरी झंडी दे दी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर * 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर * 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में…
पूरी खबर पढ़ें →सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →संवादाता यूनुस अंसारी बरेली। जिले में परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय एक अक्टूबर से…
पूरी खबर पढ़ें →जमानिया (गाजीपुर) जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज बीआरसी जमानिया में 'कैच अप कराओ निपुण बनाओ' अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, जिलाधिकारी अनुपम…
पूरी खबर पढ़ें →