BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

निपुण भारत मिशन: बीआरसी जमानिया में गोद लिए गए विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम संपन्न

30 Sep 2026, 10:16 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
निपुण भारत मिशन: बीआरसी जमानिया में गोद लिए गए विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम संपन्न - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

जमानिया (गाजीपुर) जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज बीआरसी जमानिया में 'कैच अप कराओ निपुण बनाओ' अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र जमानिया के एआरपी (ARP) द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी निपुण असेसमेंट टेस्ट (NAT) के लिए रणनीति तैयार करना और ब्लॉक के चयनित 50 विद्यालयों को पूर्ण रूप से 'निपुण' बनाना है।

एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 5 और 6 अक्टूबर को कक्षा 1 और 2 के बच्चों का बेसलाइन असेसमेंट किया जाएगा। इसके पश्चात, 1 और 2 नवंबर को एंड्लाइन आकलन संपन्न होगा।
ओरियंटेशन के दौरान संबंधित विद्यालयों को बच्चों की विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए, ताकि शिक्षण कार्य योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
इस कार्यक्रम में सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन से सौरभ कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह, प्रेम कुमार यादव, मनोज कुमार पाण्डेय, अखिलेश गिरी, सुरेश कुमार, उत्तम चंद्र मिश्रा, शशि शेखर उपाध्याय, ओमप्रकाश, गुंजन मिश्रा, अनीता यादव और मनीष सिंह सहित कई शिक्षक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kheri01 Oct

पलिया में जल्द बनेगा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की मुलाकात

पलिया में जल्द बनेगा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur01 Oct

अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम गाजीपुर पुलिस व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही।*

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर * 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur01 Oct

अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम गाजीपुर पुलिस व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही।*

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर * 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur01 Oct

“विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद स्तरीय चित्रकला, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly30 Sep

बरेली परिषदीय विद्यालयों का समय बदला सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी पढ़ाई

संवादाता यूनुस अंसारी बरेली। जिले में परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय एक अक्टूबर से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!