BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Mandsaur

भाजपा किसान मोर्चा में जगदीश जी गुर्जर को बड़ी जिम्मेदारी, मंदसौर जिले के सह आईटी सेल प्रमुख नियुक्त पूर्व विधायक स्व. राजेश जी यादव के मजबूत स्तंभ रहे जगदीश जी (गायरी) गुर्जर को

30 Sep 2026, 10:42 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

भाजपा किसान मोर्चा में जगदीश जी गुर्जर को बड़ी जिम्मेदारी, मंदसौर जिले के सह आईटी सेल प्रमुख नियुक्त

पूर्व विधायक स्व. राजेश जी यादव के मजबूत स्तंभ रहे जगदीश जी (गायरी) गुर्जर को मिली नई जिम्मेदारी, क्षेत्र में हर्ष और उत्साह

भानपुरा/मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में भानपुरा निवासी समाजसेवी एवं सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी आदरणीय श्री जगदीश जी (गायरी) गुर्जर को मंदसौर जिले का भाजपा किसान मोर्चा सह आईटी सेल प्रमुख नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री जगदीश जी गुर्जर पूर्व विधायक आदरणीय स्वर्गीय राजेश जी यादव के मजबूत स्तंभ रहे हैं। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, मिलनसार स्वभाव एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जगदीश जी गुर्जर संगठन की रीति-नीति और किसान मोर्चा की गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों ने कहा कि श्री गुर्जर अपने सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के माध्यम से संगठन और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण से निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर आदरणीय श्री जगदीश जी (गायरी) गुर्जर को मंदसौर जिला भाजपा किसान मोर्चा के सह आईटी सेल प्रमुख पद पर नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उनके उज्ज्वल भविष्य एवं संगठन में निरंतर प्रगति की मंगलकामना की गई।जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur28 Sep

देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर ,बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly26 Sep

*बरेली Mimim महानगर अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोला हमला*

संवादाता यूनुस अंसारी बरेली ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महानगर अध्यक्ष अन्ने अंसारी ने शनिवार को एक प्रेस…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur22 Sep

नंदगंज को तहसील या नगर पंचायत बनाने का संघर्ष मोर्चा का धरना

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर आज दिनांक 22सितम्बर को नन्दगंज तहसील बनाओ--नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!