BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

कुतुबपुर गांव में सड़क बदहाल, जलभराव से बढ़ी मुश्किलें ग्रामीणों को हो रही परेशानी

28 Sep 2026, 10:57 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कुतुबपुर गांव में सड़क बदहाल, जलभराव से बढ़ी मुश्किलें ग्रामीणों को हो रही परेशानी - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

भदौरा ( गाज़ीपुर ) ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुतुबपुर में मुख्य सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क पर गहरे गड्ढे और उनमें गंदा पानी भरा रहता है।

जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है। इससे सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों को रोज परेशानी होती है।

सड़क की इस खराब हालत का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। कुतुबपुर गांव के बच्चे इसी रास्ते से स्कूल आते – जाते हैं।

उन्हें कीचड़ और बदबूदार पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। कई बार पानी में छिपे गड्ढे नहीं दिखते, जिससे छोटे बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं।

इससे उनका ड्रेस, जूते और किताबें खराब हो जाती हैं। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा और सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं।

गांव के इस मुख्य मार्ग से नेशनल हाईवे 124-सी जुड़ा है। जलभराव के कारण यहां गड्ढे की गहराई नहीं दिखती।

पैदल चलने वाले लोग और दो पहिया – तीन पहिया वाहन चालक रोज गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। रात में रोशनी की कमी से खतरा और बढ़ जाता है।

राहुल राय, संतोष कुमार राय, विकास राय, जेपी यादव, नंदजी यादव, हरीवंश यादव, पूर्व प्रधान सुनील कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से है, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सड़क पर गंदे पानी का जमाव रहने से आसपास के वातावरण में भयंकर बदबू फैल रही है।

रुके हुए पानी में मच्छरों का पनपना जारी है, जिससे गांव में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और त्वचा संबंधी संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के चलते स्थिति इतनी विकट हो गई है कि आवश्यक कार्य के लिए भी घर से निकलना दूभर हो गया है।

समस्या से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल अस्थाई रूप से गड्ढे को भरने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

इसके लिए सड़क के नए सिरे से निर्माण के साथ – साथ दोनों तरफ पक्की नाली का निर्माण कराकर जल निकासी की स्थाई व्यवस्था की जानी चाहिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Bareilly29 Sep

बरेली जिलाअधिकारी अभिनाश सिंह ने फीनिक्स मॉल PVR सिनेमा पर ठोका दो हजार रुपए जुर्माना

बरेली!बड़ी ख़बर, फीनिक्स मॉल के PVR सिनेमा में बच्ची को बिस्किट-कुरकुरे ले जाने से रोका, डीएम अविनाश सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly29 Sep

*कालेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज*

देवरनियां पुलिस ने कॉलेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Sep

देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर ,बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Sep

एससीईआरटी के उद्गम पोर्टल पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सुशोभित डॉ ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार (गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा) अपलोड हुआ

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!