Ghazipur
सर्वसम्मति से अरविंद वर्मा बने श्री प्राचीन रामलीला समिति के नए अध्यक्ष
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जमानिया (गाजीपुर) नगर पालिका अंतर्गत बलुआ घाट स्थित परिसर में श्री प्राचीन रामलीला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा समिति के नए पदाधिकारियों का चुनाव करना था, जिसमें सर्वसम्मति से अरविंद वर्मा को श्री रामलीला समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही अन्य पदों पर भी योग्य एवं सक्रिय सदस्यों को निर्विरोध जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें अध्यक्ष: अरविंद वर्मा , महामंत्री: मुन्ना गुप्ता , उपाध्यक्ष: नारायण दास, सचिन वर्मा एवं अंजनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष: राम सिंह , संरक्षक: कमल निगम जिम्मेदारी दी गई के
बैठक के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य लोगों और सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद वर्मा ने समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आपसी सहयोग, सद्भाव और एकजुटता के साथ भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला का आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, नैतिक संस्कारों और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
इस दौरान सोनू वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "रामलीला समिति किसी की निजी संपत्ति नहीं है; संगठन और समाज के सहयोग से जो जिम्मेदारी हमें मिली है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा किया जाएगा।"
बैठक के अंत में समिति के सभी सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, आगामी रामलीला के आयोजन को इस वर्ष और अधिक भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।
इस बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
बरेली!बड़ी ख़बर, फीनिक्स मॉल के PVR सिनेमा में बच्ची को बिस्किट-कुरकुरे ले जाने से रोका, डीएम अविनाश सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →देवरनियां पुलिस ने कॉलेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर ,बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता…
पूरी खबर पढ़ें →🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | पलिया सुबह से बस यूनियन का धरना-प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन की पहल…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी। की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर थाना नोनहरा पुलिस टीम द्वारा शातिर गौ…
पूरी खबर पढ़ें →