BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

गाजीपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में जीवन रक्षा के लिए सीसी टीमों को दिया विशेष प्रशिक्षण

28 Sep 2026, 10:57 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में जीवन रक्षा के लिए सीसी टीमों को दिया विशेष प्रशिक्षण - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर, 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने और घायलों की त्वरित सहायता के लिए गाजीपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ) और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, डॉ. ईरज राजा के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज पुलिस लाइन सभागार कक्ष में क्रिटिकल कॉरिडोर (CC) टीमों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

सिस्टम फॉडेशन के डॉ. पंकज परमार और डॉ. उमाशंकर ने नामित थानों के सीसी टीम प्रभारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। एम्बुलेंस के घटनास्थल पर पहुँचने से पहले पुलिसकर्मियों द्वारा किए जाने वाले शुरुआती उपायों पर जोर दिया गया।
जीवन रक्षक तकनीक: घायल व्यक्ति की सांस (Breathing) की स्थिति की जाँच करना और सांस न चलने की स्थिति में तुरंत सीपीआर (CPR – Cardio Pulmonary Resuscitation) देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिन्द्य विक्रम सिंह और प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रशिक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी यातायात ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे इस सत्र में सीखी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने थानों पर तैनात अन्य सहकर्मियों के साथ भी साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जीवन रक्षा का प्रशिक्षण मिल सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Bareilly29 Sep

बरेली जिलाअधिकारी अभिनाश सिंह ने फीनिक्स मॉल PVR सिनेमा पर ठोका दो हजार रुपए जुर्माना

बरेली!बड़ी ख़बर, फीनिक्स मॉल के PVR सिनेमा में बच्ची को बिस्किट-कुरकुरे ले जाने से रोका, डीएम अविनाश सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly29 Sep

*कालेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज*

देवरनियां पुलिस ने कॉलेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Sep

देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर ,बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Sep

एससीईआरटी के उद्गम पोर्टल पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सुशोभित डॉ ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार (गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा) अपलोड हुआ

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!