BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Kanpur Nagar

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड: पत्नी से आमना-सामना के बाद बेटा सुब्रत भी हुआ गिरफ्तार

24 Sep 2026, 04:58 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड: पत्नी से आमना-सामना के बाद बेटा सुब्रत भी हुआ गिरफ्तार - KANPUR NAGAR, उत्तर प्रदेश

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने उनके बेटे सुब्रत को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर 12:20 बजे आरोपियों की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने देर रात तक तीन राउंड में शालू और सुब्रत का आमना-सामना कराया। करीब 18 दिन बाद पति को सामने देखकर शालू कथित तौर पर फूट-फूटकर रो पड़ी और बोली- “तुम मुझे क्यों फंसाना चाहते हो?” इसके बाद सुब्रत चुप रहा।

पुलिस ने उससे 20 से ज्यादा सवाल किए, जिनके जवाबों में उसके कथित तौर पर उलझने के बाद पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस के मुताबिक, जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत की भूमिका हत्या की साजिश में सामने आई, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।

बता दें कि 5 सितंबर की रात इंद्रानगर स्थित फ्लैट में विनीत मिनोचा की चाकुओं से हत्या हुई थी। मामले में शालू, पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बरेली समाजवादी पार्टी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का पैदल मार्च
Bareilly08 Oct

बरेली समाजवादी पार्टी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का पैदल मार्च

बरेली संवादाता यूनुस अंसारी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, अंबेडकर और गांधी प्रतिमाओं पर…

पूरी खबर पढ़ें →
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
Ghazipur08 Oct

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर…

पूरी खबर पढ़ें →
डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी
Ghazipur08 Oct

डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी उर्फी रिजवी…

पूरी खबर पढ़ें →
नमो घाट एयर शो में कटेसर और गंगा तटीय इलाकों में शीर्ष अफसरों का डेरा, सुरक्षा व ट्रैफिक के सख्त निर्देश
Chandauli08 Oct

नमो घाट एयर शो में कटेसर और गंगा तटीय इलाकों में शीर्ष अफसरों का डेरा, सुरक्षा व ट्रैफिक के सख्त निर्देश

चन्दौली।गंगा किनारे बसने वाले कटेसर और नमो घाट के आस-पास जल्द ही आसमान में वायुसेना का हैरतअंगेज करतब…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!