Bareilly
*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संवादाता
यूनुस अंसारी
जिला बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बरेली जिले की बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कार्यक्रम आयोजित कर की गई। कार्यकारिणी घोषणा में श्री अवधेश गंगवार जी को नगर अध्यक्ष एवं श्री शेखर रस्तोगी "काकू" जी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री श्री विकास गोला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रांत सह छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी जी ने चुनाव अधिकारी के रूप में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिला संगठन मंत्री अरुण पाल जी ने संगठन का विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों, कार्यपद्धति एवं छात्रहित में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. हरिनंदन कुशवाहा जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभाग संयोजक श्री प्रदुमन गंगवार जी नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र जी विजय शुक्ला की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए राष्ट्रहित और समाजहित के लिए युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देना है।
नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा छात्रहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं छात्रहित के विषयों पर निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन योगेश शर्मा जी ने किया इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सभासद (नि) नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी जी व भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी एवं अभिषेक, रीना, रीता, प्रियांशु, ईशा रानी, आकाश
जी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फ़ी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर बी बी न्यूज इंडिया गाजीपुर जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने अवगत कराया…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया आज विधानसभा सदर गाज़ीपुर व जंगीपुर में पाल, धनगर, गडरिया…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर किसानों को 6 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण, 5 लाख कृषकों को लाभ…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर प्रेस नोट थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर* *नोनहरा पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी अभियुक्तगण…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर थाना जमानिया गाजीपुर पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्त की गिरफ्तारी व 09 अदद…
पूरी खबर पढ़ें →