BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

किसानों को 6 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण 5 लाख किसानों को फायदा देने का लक्ष्य

23 Sep 2026, 05:40 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
किसानों को 6 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण 5 लाख किसानों को फायदा देने का लक्ष्य - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर
किसानों को 6 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण, 5 लाख कृषकों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

गाजीपुर, 23 सितंबर। उत्तर प्रदेश में लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से योजना का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण गाजीपुर के जिला पंचायत सभागार में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाजीपुर के सभापति सरोजेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भूमि विकास बैंक सैदपुर एवं जमानिया के प्रतिनिधि, भाजपा जिला महामंत्री, जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल के सदस्य सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में कृषक एवं सहकारी समितियों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ₹384 करोड़ की मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत की गई। योजना के तहत आगामी पांच वर्षों में 5 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के साथ-साथ अकृषि क्षेत्र में रोजगार अथवा व्यवसाय के लिए ₹6 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण, पांच वर्ष या उससे अधिक अवधि के लिए, 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्त चुकाने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ भी मिलेगा।

योजना में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाया गया है, जिससे किसानों को ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू करने की घोषणा की। वहीं सेतु एप के माध्यम से किसान अपने क्षेत्र की सहकारी समिति में उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे और सुविधाजनक तरीके से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि सरोजेश सिंह ने किसानों से सरकार द्वारा संचालित सहकारिता संबंधी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा सहकारिता के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति के साथ-साथ सहकारी संस्थाओं को भी मजबूत बनाने का आह्वान किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Bareilly23 Sep

*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*

*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly23 Sep

*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*

संवादाता यूनुस अंसारी जिला बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बरेली जिले की बहेड़ी नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!