BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
अन्य खबरे

पत्रकारों से अभद्रता व वीडियो डिलीट कराने वाले कोतवाल के खिलाफ सीएम को भेजा ज्ञापन पलिया कलां (खीरी):- पत्रकारों के साथ हो रही अभद्रता, मोबाइल छीनने और वीडियो डिलीट कराए जाने की लगातार सामने आ रही घटनाओं के विरोध में क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी पलिया कलां को सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में पलिया कलां में पत्रकार विनय कुमार के साथ पलिया कोतवाली प्रभारी द्वारा कथित रूप से मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कराए जाने की घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया है। पत्रकारों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि पत्रकारों के अधिकारों का हनन नहीं रोका गया तो इससे पत्रकारों में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की प्रमुख पांच मांगें की हैं पत्रकारों के साथ अभद्रता, मोबाइल छीनने या वीडियो डिलीट कराने की घटनाओं की तत्काल निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पलिया कलां में पत्रकार विनय कुमार के साथ हुई कथित घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो, ताकि पत्रकारों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो सके। पुलिस अथवा अन्य अधिकारियों द्वारा पत्रकारों पर अनावश्यक दबाव बनाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी हों। सार्वजनिक स्थानों पर समाचार संकलन, वीडियो रिकॉर्डिंग और पुलिस या सक्षम अधिकारियों की बाइट लेने पर अनावश्यक प्रतिबंध न लगाया जाए। प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं स्वतंत्र पत्रकारिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि पत्रकार बिना किसी भय के भ्रष्टाचार व जनहित के मुद्दों को उठा सकें। ज्ञापन देने वालों में पीड़ित पत्रकार विनय कुमार, तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज प्रजापति, ब्लॉक सचिव मोहम्मद जाबिर अंसारी, सुभान रजा, अजय पाल, अंबिका राणा, समाजसेवी रामनिवास,सहित क्रांतिकारी पत्रकार परिषद एवं एनडीपीएफ(NDPF) के पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे।

15 Sep 2026, 04:14 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुईन में व्यवस्थाएं भगवान भरोसे: समय पर नहीं पहुंचते डॉक्टर, ताले में बंद मिले कमरे और फैली गंदगी
Ghazipur29 Oct

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुईन में व्यवस्थाएं भगवान भरोसे: समय पर नहीं पहुंचते डॉक्टर, ताले में बंद मिले कमरे और फैली गंदगी

विकास सिंह बरुईन जमानिया (गाजीपुर) उत्तर प्रदेश सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आम जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
बलिया की युवती का गंगा में मिला शव: प्रेमी पर हत्या का शक, मोहम्मदाबाद क्षेत्र में ट्राली बैग से बरामद हुआ था शव
Ghazipur29 Oct

बलिया की युवती का गंगा में मिला शव: प्रेमी पर हत्या का शक, मोहम्मदाबाद क्षेत्र में ट्राली बैग से बरामद हुआ था शव

विकास सिंह ७४९९४०६७८९ गाजीपुर/बलिया मोहम्मदाबाद क्षेत्र में गंगा नदी में ट्राली बैग के अंदर बहते मिले युवती के…

पूरी खबर पढ़ें →
साइबर क्राइम थाना गाजीपुर द्वारा डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹25.44 लाख 800 रूपये ।*
Ghazipur29 Oct

साइबर क्राइम थाना गाजीपुर द्वारा डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹25.44 लाख 800 रूपये ।*

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 *दिनांकः28.10.2026* *साइबर क्राइम थाना गाजीपुर द्वारा डिजिटल…

पूरी खबर पढ़ें →
​गाजीपुर में मानवता की मिसाल: दुखों के पहाड़ के बीच प्रशासन ने स्वर्गीय राम बाबू उर्फ विक्की के भाई अरुण कुमार को सौंपा नियुक्ति पत्र
Ghazipur29 Oct

​गाजीपुर में मानवता की मिसाल: दुखों के पहाड़ के बीच प्रशासन ने स्वर्गीय राम बाबू उर्फ विक्की के भाई अरुण कुमार को सौंपा नियुक्ति पत्र

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ​गाजीपुर में मानवता की मिसाल: दुखों के…

पूरी खबर पढ़ें →
2026 जनपद की सहकारी समितियों के सचिव दिनांक 22.10.2026 से क्रमिक हड़ताल पर है, जिससे बी-पैक्स समितियों से उर्वरक बिक्री का कार्य प्रभावित हो रहा
Ghazipur29 Oct

2026 जनपद की सहकारी समितियों के सचिव दिनांक 22.10.2026 से क्रमिक हड़ताल पर है, जिससे बी-पैक्स समितियों से उर्वरक बिक्री का कार्य प्रभावित हो रहा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 28 अक्टूबर, 2026 जनपद की सहकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!