Site icon Bhoomika Bharat News

दारू गांव में हुआ दर्दनाक हादसा, गेहूं निकालने के दौरान थ्रेसर मशीन में आने से मजदूर की मौत

नीमच। शहर के बघाना थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दारू गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। मिली जानकारी के अनुसार दारू गांव में राजू भील नाम का मजदूर थ्रेशर पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह खुद थे्रशर में फंस गया, और उसके अंदर खिंचता चला गया। घटना में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुचना मिलते ही बघाना थाने में पदस्थ एएसआई रामप्रसाद यादव सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और पंचनामा बनाते हुए जांच शुरू की। चूंकि थ्रेशर में फंसने से शव पूरी तरह से क्षत विक्षत अवस्था में हो गया था, तो उसे एक बड़े चादर में लपेटकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपेंगे। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी

Exit mobile version