Site icon Bhoomika Bharat News

लोकशभा चुनाव के लिए भाजपा मण्डल जसो कार्यकर्ता सम्मेलन

सतना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है इसी तारतम्य में भाजपा की चुनावी बैठकें शुरू हो गई।
आज भाजपा मण्डल जसो में लोकसभा सतना के सांसद व प्रत्यासी श्री गणेश सिंह के मुख्य अतिथि व मण्डल अध्यक्ष श्री कृष्ण सरण सिंह (धुन्नी राजा) की अध्यक्षता व श्रीमती सरोज गूजर जिला महामंत्री, श्रीमती किरण सेन उपाध्यक्ष, श्रीकृष्ण दुबेदी जिला मंत्री,श्री रामसहाय गौतम विधान सभा प्रभारी, श्री चंद्रशेखर रघुबंसी लोकशाभा बिस्तरक, मनीष प्रताप सिंह (राव साहब सुरदहा) विधानशभा संयोजक, श्री ज्ञानेन्द्र पाण्डे जिला कार्यसमिति सदस्य, दीपक अग्रवाल मण्डल अध्यक्ष नागोद, निशा कुशवाहा सरपंच जसो, सुनील सिंह उपाध्यक्ष मण्डल जसो, श्रीमती स्नेहलता बैरागी अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल जसो के विशिष्ट अतिथि में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ लोकसभा प्रत्याशी श्री गणेश सिंह ने गिनाई मोदी जी की उपलब्धियां। और कहा की सबसे पहले आप सभी को मोदी जी की राम राम आप सभी देव तुल्य कार्य कर्ता की वजह से ही मोदी प्रधान मंत्री बन रहे हैं उन्होने कहा अबकी बार आप सभी के सहयोग से 400पार का संकल्प जो मोदी जी ने लिया है उसे आप को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करना है उन्होने कहा भाजपा की सरकार ने 370जैसे मुददे को खत्म किया अयोध्या में श्री राम जी का मंदिर बनवाकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा कराई हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य करती है

Exit mobile version