Site icon Bhoomika Bharat News

वन विभाग के बल्लारशाह डिपो में लगी आग

समीर वानखेड़े चंद्रपुर महाराष्ट्र:
चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह के लकड़ा डिपो में आज रात करीब नौ बजे डिपो के प्लॉट नंबर 5 में अचानक भीषण आग लगी आग लगने का कारण पता नही चला है लेकिन विभाग के वनपाल पवार , वनरक्षक यमगर ,वनरक्षक दूध तथा ठेका मजदूरों ने मिलकर तथा अग्निशमन वाहन बुलाकर आग पर काबू पा लिया है लेकिन इस आग में लाखों का लकड़ा जलकर राख हो गया है । ज्ञात रहे बल्लारशाह लकड़ा डिपो यह वनविभाग का सबसे बड़ा डिपो है जहा से अयोध्या राम मंदिर तथा नए सांसद भवन के मुख्य द्वार के निर्माण के लिए सागवान का लकड़ा भेजा गया था इस डिपो में उच्च श्रेणी का सागवान तथा अन्य कई प्रकार का करोड़ों का माल इस डिपो में रखा गया है । और मजे की बात ये है की इस करोड़ों के माल की सुरक्षा ठेका कर्मियों के हवाले है । रविवार तथा अन्य सरकारी छुट्टी के दिन तथा शाम 6 बजे के बाद यहां वनविभाग का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं रहता है । करोड़ों की वन संपत्ति ठेका कर्मियों के भरोसे छोड़ दी जाती है आज लगी आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया अन्यथा करोड़ों का माल स्वाहा हो सकता था संबंधित अधिकारी जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगा रहे है ।
Exit mobile version