Site icon Bhoomika Bharat News

चौकीदार ने आदिवासी युवक को बंधक बनाकर की मारपीट

मंडला मध्यप्रदेश में आए दिन आदिवासियों को मारपीट का सामना करना पड़ रहा है ऐसा ही मामला मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र सामने आया है तारीख 10 और 11 की रात यहां पर एक आदिवासी युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने की गंभीर आरोप लगे हैं चौकीदार व उसके लडको की मारपीट से पीड़ित आदिवासी यवक और उसके साथी ने बताया हम लोग रविवार को मंगली शादी कार्यक्रम में गए थे रात्रि के समय हम लोग घर जाने के लिए बाहर खड़े थे वहीं पर एक ट्रक वाला खड़ा था तो हमने उससे गुटखा मांगा इतनी देर में मंगली फॉरेस्ट नाके का चौकीदार अकल सिंह बंजारा निकल कर आया और हमसे गली गलौज करने लगा इस दौरान उसके तीनों लड़के आ गया और हमे बहुत मारा फिर फॉरेस्ट नाका के कमरे मे ले गए और रात भर आदिवासी युवक वीरेंद्र उईके  के साथ मारपीट की सुबह होने पर जैसे तैसे हम उसके चंगुल से छुड़ा कर थाने गए लेकिन वहां पर हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी गई बड़ी मसख्त के बाद मोतीनाला थानाप्रभरी हमारी रिपोर्ट लिखी लेकिन आज तक आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हुई है साथ ही पीड़ित युवकों ने बताया चौकीदार अकल सिंह बंजारा व उसके लड़के आदतन अपराधी है लेकिन क्षेत्रीय नेताओं के संरक्षण की वजह ये लोग हमेशा बचते आ रहे हैं

Exit mobile version