Site icon Bhoomika Bharat News

जिलाधिकारी ने नव निर्मित तहसील कलीनगर का फीता काटकर किया उद्घाटन।

पीलीभीत। राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल उ0प्र0, संजय सिंह गंगवार,  जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बरेखड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को नव निर्मित तहसील कलीनगर का फीता काटकर उद्घाटन किया।

गुरुवार 14 मार्च से नव निर्मित तहसील में शासकीय कार्य सम्पादित किये जाएगें। इसके साथ ही  जनप्रतिनिधियों द्वारा तहसील भवन भ्रमण कर देखा।

नवनिर्मित तहसील परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने जामुन, आम सहित अन्य पौधों का रोपण किया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी कलीनगर/पूरनपुर, तहसीलदार, अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, अधिवक्तागण, पत्रकार बन्धु एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

Exit mobile version