Site icon Bhoomika Bharat News

गिरौदपुरी मेला का हुआ भव्य आयोजन, पालो चढ़ाकर हुआ शुभारंभ, सतनामी कल्याण समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

मनखे मनखे एक सामान का संदेश देने वाले बाबा गुरुघासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पंचमी से फाल्गुन सप्तमी तक भव्य मेले का आयोजन होता है,
जिसमें देश के कोने कोने से बाबा गुरुघासीदास जी के अनुयायी गिरौदपुरी धाम पहुँचकर मत्था टेकते हैं, इस बार गिरौदपुरी धाम में मेला 14 मार्च से 16 मार्च तक लगा हुआ हैं।
गुरूगद्दीशीन गुरू विजय कुमार ,जगत गुरू, गुरू रूद्रकुमार, राजराजेश्वरी कौशल माता जी के पावन सानिध्य एवं राज महंतो की गरिमामयी उपस्थिति में सबसे ऊंचा जैतखाम एवं पंचकुंडी में पालो चढाकर विधिवत शुभारंभ किया गया। राज्य शासन के द्वारा चाक चौबंध ब्यवस्था किया गया है।

जगह जगह निःशुल्क भोजनालय ,सभी रास्तों में पार्किंग, सुलभ पेयजल, आवागमन की साधनों सहित सभी सुविधाएं दर्शनार्थियों को मिल रहा है।

प्रथम दिवस सभी दर्शनीय स्थलों में श्रद्धालु दर्शन करते रहे,जमीन लोटने वालों के लिये मुख्य गेट से मंदिर तक चटाई एवं बरेकेटिंग कर सुरक्षा सुलभता बनायी गयी है।

सतनामी कल्याण समिति ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

आपको बता दें कि कसडोल के गुरुघासीदास चौक में सतनामी कर्मचारी कल्याण समिति कसडोल के द्वारा मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है, गौरतलब है

कि सतनामी कर्मचारी कल्याण समिति के सदस्य जिनके द्वारा आपसी चंदा एकत्रित कर बाबा के श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था किया गया।

जिसमे बाबा जी के दर्शन करने पहुँच रहे श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध हो रहा है।
समिति में यह शामिल
सतनामी कल्याण समिति में मुख्यरूप से विनोद कुमार चेलक, आरसी खुटे, संतोष कुमार मिरी, मिथलेश घृतलहरे ,राजकुमार महिलांगे, मोहर साय अजय, राम सागर कोसले, नरेंद्र कुमार मनहर, किशन लाल गायकवाड ,यशवंत महिलांगे ,नरोत्तम कोसले, सुनील चेलक, प्रहलाद साहू एंव चकरबाय के सेवा दार का विशेष योगदान रहा है।

Exit mobile version