Site icon Bhoomika Bharat News

अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा तिलहर क्षेत्र राजनपुर में अवैध बायोडीजल पेट्रोल पंप

अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा तिलहर क्षेत्र राजनपुर में अवैध बायोडीजल पेट्रोल पंप

 

शाहजहांपुर/तिलहर क्षेत्र गांव

राजनपुर में धड़ल्ले से चल रहा बायो डीजल पंप ,बायो डीजल पंप की अनुमति कौन दे रहा है/ इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है अंधेरगर्दी का आलम यह है कि एक पेट्रोल पंप के लाइसेंस के लिए जहां कई विभागों की अनुमति और लंबी प्रक्रिया से गुजरना होता है वहां शाहजहांपुर , तिलहर क्षेत्र गांव राजनपुर में धड़ल्ले से चल रहा बायो डीजल पंप लेकिन किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि भला कौन इन्हें लगवा रहा है और किस विभाग से इसकी अनुमति दी जा रही है वहीं बड़ा सवाल यह भी है कि इनके पास भला बायो डीजल आ कहां से रहा है और जो आ रहा है वो प्रमाणित है या फिर मिलावटी है हालांकि सूत्रों की मानें तो बायो डीजल की आड़ में मिलावटी डीजल बेचा जा रहा है वैसे तो पेट्रोल पंप के लिए पेट्रोलियम कंपनी से डीलर को लेकर आफ इंडेंट मिलता है इसके बाद ही डीलर की ओर से जिला प्रशासन को लाइसेंस के लिए आवेदन दिया जाता है जिस जमीन पर पंप खोलना होता है उसकी एन ओसी एडीएम देते हैं इसके अलावा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग बिजली कंपनी फायर ब्रिगेड नगरीय निकाय या ग्राम पंचायत स्टेट हाईवे या नेशनल हाईवे की एन ओसी ली जाती है यह एन ओसी मिलने के बाद ही कंपनी और डीलर के बीच एग्रीमेंट होता है इसके बाद कलेक्टर की ओर से डीलर को पेट्रोल-डीजल की खरीद बिक्री और संग्रहण का लाइसेंस जारी किया जाता है/

Exit mobile version