Site icon Bhoomika Bharat News

कौशाम्बी:जुआ खेलते हुए तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कौशाम्बी।

थाना पश्चिम शरीरा पुलिस ने बुधवार को सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से (790/-रुपए) व तास के पत्ते बरामद किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक मनीष पाल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। जिसमें पकड़े गए तीन नफर अभियुक्तों मे 1. सुखलाल पुत्र श्रीपाल 2. सोनू सिंह पुत्र जगमोहन सिंह 3. दिलीप कुमार पुत्र भोड़े लाल निवासीगण दानपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद तास के पत्ते व 270-/ रुपए, मालफड तथा जामा तलाशी 520-/ रुपए बरामद करते हुए उनके खिलाफ धारा 13 जुआ अधि० पंजीकृत किया। जिला प्रमुख सूरज श्रीवास्तव कौशाम्बी। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़।

Exit mobile version