Site icon Bhoomika Bharat News

जनपद में मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर. जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद में मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में डयूटी पर लगाये गये विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। तैयारिया चल रही जोरो पर, मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बी.एस.ए. ग्राउण्ड में तैयारी अपने अन्तिम दौर में। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version