Site icon Bhoomika Bharat News

किसानों का धरना 67 वें दिन समाप्त।

मांगें मान लेने पर उपखंड कार्यालय नोहर के आगे लगा किसानों का धरना 67 वें दिन हुआ समाप्त।

नोहर…..जिला…हनुमानगढ़…..राजस्थान

किसानों की मांगें मान लेने पर उपखंड कार्यालय नोहर के आगे लगाया गया गया किसानों का धरना आज 67 वें दिन समाप्त हो गया।

जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव मंगेज चौधरी ने बताया कि मांग के अनुसार बीमा क्लेम संबंधी सभी पटवार मंडलों पर लगाया गई आपत्तियां हटा ली गई हैं।
मंगेज चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर हनुमानगढ़ के आदेशानुसार प्रशासन के साथ हुई वार्ता के अनुसार 89 पटवार मंडलों से बीमा क्लेम संबंधी अपत्तिया हटा ली गई है व विसंगति के आठ पटवार मंडलों का बीमा क्लेम अगले सात दिनों में किसानों के खाते में आ जाएगा।
साथ ही कहां कि 2023 का बीमा क्लेम भी अगले 15 दिन में किसानों के खाते में आ जाएगा।
मंगेज चौधरी ने कहा कि किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया है, बल्कि धरना स्थगित किया है ,यदि सरकार लिखित वादे से मुकर जाती है तो किसान फिर से सड़क पर आजाएंगे।

वन्दे भारत नोहर हनुमानगढ़ से….मोहरसिंह की रिपोर्ट।

  1. बाइट……मंगेज चौधरी किसान नेता।
Exit mobile version