Site icon Bhoomika Bharat News

अम्बेडकरनगर: आत्मरक्षा के लिए जूडो, कराटे में हों पूरी तरह निपुण

अंबेडकर नगर

मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को पुलिस कर्मियों ने अकबरपुर व जिले के अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाकर युवतियों व महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। जूडो, कराटे, ताइक्वांडो जैसी कलाओं में पूरी तरह से निपुण होने का आह्वान किया।इसके साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

महिला सशक्तीकरण के तहत चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज फोर में बुधवार को पुलिस कर्मियों ने अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, भूलेपुर, हंसवर, इल्तिफातगंज, कटेहरी, अहिरौली, मिझौड़ा समेत कई अन्य क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। युवतियों व महिलाओं से सीधा संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा के टिप्स दिए। कहा गया कि आत्मरक्षा के लिए जूडो, कराटे व ताइक्वांडो जैसी कलाओं में पूरी तरह से निपुण होना होगा। इसके साथ ही उनका समय पर बेहतर ढंग से प्रयोग करने की क्षमता भी लानी होगी।

विषम परिस्थितियों से निपटने की क्षमता अपने अंदर पैदा करनी होगी। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। कहा गया कि आत्मनिर्भर बनने को लेकर भी गंभीरता दिखानी होगी। शासन द्वारा स्वावलंबन के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनका बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए।

Exit mobile version