Site icon Bhoomika Bharat News

आर के सिंह पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में मंदाकिनी गेस्ट हाउस कालूपुर पाही कर्वी में लाभार्थियों को बैग वितरण एवं उचित दर विक्रेताओं की संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न


चित्रकूट 13 मार्च 2024

आर के सिंह पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में मंदाकिनी गेस्ट हाउस कालूपुर पाही कर्वी में लाभार्थियों को बैग वितरण एवं उचित दर विक्रेताओं की संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट सांसद लोकसभा क्षेत्र बांदा/ चित्रकूट आर के सिंह पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में मंदाकिनी गेस्ट हाउस कालूपुर पाही कर्वी में लाभार्थियों को बैग वितरण एवं उचित दर विक्रेताओं की संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में माननीय सांसद के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, अध्यक्ष नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी नरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बांदा चित्रकूट पंकज अग्रवाल के साथ जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह एवं समस्त पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया गया साथ ही उक्त कार्यक्रम में आए लाभार्थियों को शासन से प्राप्त बैगो का वितरण किया गया तथा माननीय सांसद जी द्वारा समस्त उचित दर विक्रेताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित कर लाभांश बढ़वाए जाने का आश्वासन दिया गया।

Exit mobile version