Site icon Bhoomika Bharat News

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

 

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अलीगढ़ के बैनर तले प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रजिस्टरों के डिजिटलाइजेशन एवं ऑनलाइन उपस्थिति देने के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया । धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष डॉ प्रशांत शर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बनाकर हाजिरी लगाने को बाध्य कर रही है जबकि शिक्षकों को सिम कार्ड भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं और न ही डेटा की कोई व्यवस्था की गई है । जनपद के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों को टैबलेट भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं , ऐसी स्थिति में शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति कैसे दे सकते हैं ? धरना प्रदर्शन को संबोधित करते संगठन के जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जब तक सरकार समस्त विद्यालयों को टैबलेट , सिम कार्ड , डाटा उपलब्ध नहीं करा देती है तथा सभी शिक्षकों को इस कार्य को करने में प्रशिक्षित नहीं कर दिया जाता है तब तक सरकार किसी भी हाजिरी लगाने की बाध्यता को स्वीकार नहीं किया जाएगा

Exit mobile version