Site icon Bhoomika Bharat News

पुलिस लाइन सभागार कक्ष में एसपी के साथ पुलिस पेंशनर्स की आयोजित हुई गोष्ठी

सिद्धार्थनगर. पुलिस लाइन सभागार कक्ष सिद्धार्थनगर में प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के अन्तर्गत जनपद के पुलिस पेंशनर्स की गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस पेंशनर की समस्याओं और सुझाव को सुनकर पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया कि पुलिस पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। पुलिस पेंशनर्स को अवगत कराया गया कि बीट पुलिस अधिकारी के गाँव में पहुँचने पर उसका सहयोग करें। प्रचलित साइबर अपराधों के सम्बन्ध में सभी को सचेत किया गया तथा अपना ओटीपी किसी को भी शेयर ना करने के लिए बताया गया। सभी से अनुरोध किया गया कि पुलिस के कार्यों का जनता में फीडबैक तथा सुझाव भी देते रहें। गोष्ठी कार्यक्रम में सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, अरुणकान्त सिंह क्षेत्राधिकारी कार्यालय/अपराध/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक बी. एन. गुप्ता, पुलिस पेंशनर बोर्ड के अध्यक्ष रिपुंजय उपाध्याय सहित अन्य पुलिस पेंशनर उपस्थित रहे।

Exit mobile version