स्कूटी वितरण में चयन पर विद्यालय में किया आयोजन। Bhoomika Bharat News “निर्भीक पत्रकारिता, राष्ट्रहित सर्वोपरि” 2 years ago http://स्कूटी वितरण पर बालिका विद्यालय नोहर में खुशी के माहौल के साथ कार्यक्रम आयोजित। नोहर….जिला…..हनुमानगढ़… राजस्थान। काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्थानीय श्रीमती जानकी देवी पेडीवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर की कुल 11 छात्राओं का स्कूटी योजना में चयन होने पर विद्यालय परिवार व छात्राओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। हनुमानगढ से स्कूटी प्राप्त कर आज विद्यालय पंहुचने पर विद्यालय प्रांगण में विद्यालय परिवार व गणमान्य नागरिकों ने बेटियों का भव्य स्वागत किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोहर बीरसिंह धानिया ने आवाज न्यूज को बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा पूरे राजस्थान में यह चयन किया गया है ,जिसमे हमारे विद्यालय की 11 बेटियों का चयन हुआ है जो बड़ी खुशी की बात है,बीरसिंह धनियां ने बताया कि इसी कड़ी में इंदिरा प्रियदर्शिनी योजना में भी बेटियों चयन हुआ है। नगरपालिका अध्यक्ष मोनिका खटोतिया,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा,भाजपा नगरमंडल महामंत्री सुभाष सोनी ने बेटियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।। प्रधानाचार्य इन्द्रावती जाखड व निरंजन शर्मा ने आऐ हुये अतिथियों व मिडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।वंदे भारत लाइव नोहर से…मोहरसिंह की रिपोर्ट। बाइट…बीरसिन्ह धनियां। Share this: Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Post