Site icon Bhoomika Bharat News

चुनाव संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

चुनाव संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

 

एडीजी आगरा जौन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जिला मुख्यालय पहुंचकर चुनाव संबंधी तैयारीयों का जायजा लिया।

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि चुनाव के समय में कोई भी गड़बड़ी न हो। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित राजपत्रित अधिकारियों की बैठक के दौरान जिले के थाना प्रभारीओं को वर्चुअल बैठक में जोड़ा गया। चुनाव में अव्यवस्था फैलाने वालों को चिन्हित कर उन पर निरोधात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। शस्त्रों की सत्यापन, हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, मतदान केंद्रों का भ्रमण, बैरियर लगाकर सघन चेकिंग, फोर्स के ठहरने वाले स्थान पर उचित प्रबंध कर लिए जाएं ताकि निष्पक्ष चुनाव हर हाल में निष्पक्ष हो सके ‌

बैठक में आईजी रेंज शलभ माथुर, एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी देहात पलाश बंसल, एसपी यातायात मुकेश चंद्र जी, एवं सभी सीओ मौजूद रहे।

Exit mobile version