Site icon Bhoomika Bharat News

रीवा – बिछिया थाने में दर्ज गैंगरेप के मामले में फरार आरोपी पर एसपी ने घोषित किया दस हजार का इनाम |

रीवा से एक बार फिर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां किशोरी को बेंगलुरु ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर वापस आई और परिजनों को जानकारी दी। बाद में परिजन उसे लेकर जनेह थाने पहुंचे।

रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि पीड़िता को 6 दिनों तक बंधक बना कर रखा गया। 24 फरवरी को 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर तीन आरोपी अपने साथ रीवा से बेंगलुरु ले गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पीड़िता दो दिन पहले घर वापस आई और परिजनों को आप बीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को तीन आरोपियों द्वारा अपहरण करने की जानकारी दी। आरोपियों के नाम दीपक कोरी, दिनेश कोरी और पंचू कोरी हैं। आरोपी ट्रेन से नाबालिग को शंकरगढ़ के रास्ते बेंगलुरु ले गए थे। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि किशोरी 23 फरवरी को घर से निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। पीड़िता को बेंगलुरु में एक किराए के कमरे में रखा गया। जहां उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बलात्कार की धारा बढ़ाकर दो आरोपी दिनेश कुमार कोरी और दीपक कोरी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पंचू कोरी अभी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

Exit mobile version