Site icon Bhoomika Bharat News

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सिंगाही क्षेत्र के ग्राम महादेवा में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी

राहुल मिश्रा की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी

 

 

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सिंगाही क्षेत्र के ग्राम महादेवा में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब 50 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। और उनमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया।

 

 

Exit mobile version