Site icon Bhoomika Bharat News

मंगलवार को हुई जनसुनवाई कलेक्टर के निर्देशन में एडीएम व अन्य अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

भोपाल रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
जनसुनवाई के तहत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में मंगलवार को एडीएम अंकिता धाकरे एवं भूपेन्द्र गोयल ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आये नागरिकों से लगभग 96 आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम धाकरे, एवं अन्य अधिकारियों ने जन सुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने न केवल मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Exit mobile version