Site icon Bhoomika Bharat News

हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया इस्तीफा नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

हरियाणा ( मंजीत कुमार) हरियाणा से बड़ी खबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया इस्तीफा नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी।

आपको बता दे की हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार थी जिसमे बीजेपी से श्री मनोहर लाल मुख्यमंत्री और जेजेपी से दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री थे लेकिन सूत्रो के हवाले से बताया जा रहा है की लोकसभा चुनावों में सीटो के बटवारो को लेकर हरियाणा में बीजेपी ओर जेजेपी का गठबंधन टूटा है जिससे हरियाणा मंत्रिमंडल मे फेरबदल किया गया है आज हरियाणा बीजेपी मंत्रिमंडल बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के राज्यपाल की अध्यक्षता में अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी से ही प्रदेश अध्यक्ष रहे श्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बना दिया है।

नायब सिंह सैनी आज 11 मार्च 2024 तक हरियाणा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे  हैं वह सैनी समाज यानी ओबीसी समाज से आते है इन्होंने वर्ष 1996 में हरियाणा बीजेपी में संगठन की जिम्मेदारी मिली थी इसके बाद 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया साल 2012 में नायब सिंह सैनी को अंबाला बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया इसके बाद  2014 में नारायणगढ़ से चुनाव  जीतकर विधानसभा मंत्रिमंडल में पहुंचे वर्ष 2016 में नायब सिंह सैनी को हरियाणा सरकार में मंत्री बनाया गया और अब मुख्यमंत्री बनने से पहले हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे है नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की ओर सभी मंत्रिमंडल का धन्यवाद किया

Exit mobile version