Site icon Bhoomika Bharat News

समाहरणालय के पास कैनोपी लगाकर लोगों के बीच पम्प्लेट का वितरण किया गया।

सीतामढ़ी बिहार

आगामी गर्मी के मौसम में आगजनी की बढ़ती घटनाओं के रोकथाम हेतु अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला अग्निशमन कार्यालय के द्वारा आम आम लोगों को जागरूक करने की दिशा में विभिन्न माध्यमों से प्रचार– प्रसार कराया जा रहा है। क्या करें, क्या ना करें से संबंधित जानकारी साझा की जा रही है। इस क्रम में आज समाहरणालय के पास कैनोपी लगाकर लोगों के बीच पम्प्लेट का वितरण करते हुए अग्नि सुरक्षा जागरूकता के बारे में बताया गया। इसके अलावे जिला के विभिन्न महत्त्वपूर्ण स्कूल एवम कॉलेजों (DAV, कमला बालिका, केंद्रीय विद्यालय, DPS आदि )में भी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि बढ़ते तापमान और पछुआ हवा के कारण अगलगी की समस्या से दो चार होना पड़ता है। बताया कि अगलगी की घटना पर नियंत्रण की दिशा में विभागीय दिशा– निर्देश के आलोक में जल्द ही अग्निशमन कार्यालय के द्वारा पूरे जिले में सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Exit mobile version