Site icon Bhoomika Bharat News

राशन वितरण के साथ भाजपा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मोदी की गारंटी के बैग वितरण

शासन की योजना से हितग्राहियों को भागसरा राशन की दुकान से मिल रहा है अनाज

हितग्राही केसर बाई प्रधानमंत्री जी को दे रहे हैं धन्यवाद

जिले के समस्त पात्र उपभोक्ता शासकीय उचित मूल्य दुकानों से राशन लेते समय 10 किलो के नि:शुल्क बैग प्राप्त करें

देवास जिले में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत समस्त पात्र उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ग्राम भागसरा मे शासकीय उचित मूल्य दुकानों से प्रत्येक परिवार को पूर्व सरपंच बाबूलाल जी धाकड़, वर्तमान सरपंच दिलीप धाकड़, और भाजपा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री जितेंद्र धाकड़ द्वारा 10 किलो के बैग का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है ग्राम रोशनाबाद की रहने वाली केसर भाई ने बताया कि उन्हें शासन की योजना अंतर्गत अनाज प्राप्त हो रहा है। साथ ही उन्हें 10 किलो के बैग भी नि:शुल्क प्रदान किया गया है। वे अनाज मिलने से बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दे रहे हैं।जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा ने जिले के सभी पात्र हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि जिन उपभोक्ताओं को अभी तक बैग नही मिला है, वे शासकीय उचित मूल्य दुकानों से राशन लेते समय बैग प्राप्त करें।

Exit mobile version