Site icon Bhoomika Bharat News

अम्बेडकरनगर: 8 हजार किसानों का 10 करोड़ का हुआ भुगतान

अंबेडकर नगर

लगभग 18 हजार गन्ना किसानों को सोमवार को अकबरपुर चीनी मिल ने बड़ी राहत दी है। एक मार्च से चार मार्च तक गन्ने की बिक्री करने वाले किसानों के खाते में लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि भेज दी गई। इस बीच अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में 81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।

अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई का कार्य तेजी से चल रहा है। 17 नवंबर से शुरू हुए पेराई सत्र के बाद से अब तक 81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। मालूम हो कि जिले में लगभग 48 हजार किसानों ने लगभग 25 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई की है। इसे देखते हुए ही चीनी मिल को 114 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य दिया गया है।

उप महाप्रबंधक गन्ना अरविंद सिंह ने बताया कि पेराई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब तक सभी किसानों के गन्ने की खरीद नहीं हो जाएगी तब तक पेराई चलती रहेगी। बताया कि एक मार्च से चार मार्च तक गन्ने की बिक्री करने वाले करीब 18 हजार किसानों का लगभग 10 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। पांच से आठ मार्च तक गन्ने की बिक्री करने वाले किसानों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

Exit mobile version