Site icon Bhoomika Bharat News

कल से शुरु होगा 51 कुंडीय पांच दिवसीय महायज्ञ*

*कल से शुरु होगा 51 कुंडीय पांच दिवसीय महायज्ञ*

*पांचों दिन चलेगा विशाल भंडारा, भाग लेंगे दूरदराज के भक्त*

*कुरावली/मैनपुरी।* मंगलवार को क्षेत्र के गांव प्रेमपुरा स्थित मानव तन सुधार सेवा आश्रम प्रेमपुरा धाम सरकार परिसर में पांच दिवसीय 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में दूरदराज अन्य प्रान्तों के भक्त भी भाग लेंगे।
प्रेमपुरा धाम सरकार के पूज्य अजयदास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जो पांच दिन तक इसी समय पर लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही दोपहर एक बजे से पांच दिन तक हनुमान चालीसा पाठ 101 पाठ प्रतिदिन होगा। महाराज ने आगे बताया कि पांचों दिन भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होने क्षेत्र के भक्तों से महायज्ञ में भाग लेने की अपील की है।

महायज्ञ के दौरान वातावरण रहेगा भक्तिमय
प्रेमपुरा धाम सरकार परिसर में 51 कुंडीय महायज्ञ के दौरान वातावरण भी भक्तिमय नजर आएगा, इतनी बड़े आयोजन में अन्य प्रान्तों सहित गैर जनपदों से भी भक्त पहुंचकर यज्ञ में आहूति देंगे। इसके साथ बड़ी मात्रा में क्षेत्र के भक्त भी भाग लेंगे।

*रिपोर्ट प्रवीन यादव पत्रकार खिरिया*

Exit mobile version