Site icon Bhoomika Bharat News

राम लक्ष्मण की मूर्ति को खंडित करने वाले दोसियो के विरुद्ध हो जल्द से जल्द कार्यवाही

जमानियां (गाजीपुर) अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार राय को ज्ञापन सौंपा गया।

उन्होंने बताया की बीते दिनों महाशिवरात्रि के मौके पर रात्रि नगर कस्बा स्थित बलुआ घाट के पास एक मंदिर में विराजमान राम लक्ष्मण की प्रतिमा को आराजकतत्वो द्वारा खंडित कर दिया गया।

जिसकी सूचना जमानियां कोतवाली में लिखित तहरी के माध्यम से दि गई है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां पर तत्काल नई मूर्ति स्थापित कराया जाय । उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की बारीकी से छानबीन कर उचित कार्यवाही की जाए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। मौके पर जाकर जांच की गई है, छानबीन की जा रही है।
इस बाबत उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार राय ने बताया की नई मूर्ति स्थापित करने के साथ सीसीटीवी कैमरा भी मंदिर के पास लगवाया जायेगा और इस घटना में जोभी दोसी पाया जाएगा उसे सजा अवश्य मिलेगा उन्हें बक्शा नही जाएगा।

Exit mobile version