Site icon Bhoomika Bharat News

पूर्वांचल प्रभारी केवल बहादुर सिंह (बबलू), जिला प्रभारी बाराबंकी आफताब आलम ने भाकियू राष्ट्रीयतावादी में शामिल होते ही चलाया सदस्यता अभियान

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी संगठन में भारतीय किसान यूनियन अंबावत के मुख्य पदाधिकारियों ने अभी हाल ही में कुछ दिन पहले ही पदभार ग्रहण ही किया था की आज से ही अपनी पूरी निष्ठा से संगठन के प्रति मेहनत और लगन परिचय देते हुए पूर्वांचल प्रभारी केवल बहादुर सिंह(बबलू) व जिला प्रभारी आफताब आलम जी ने आज ही अपने पुराने संगठन के साथियों को भी भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी में सदस्यता अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाया और सदस्य बनाया।
बाराबंकी :- आज जिला मुख्यालय बाराबंकी पर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी संगठन के केवल बहादुर सिंह उर्फ बबलू पूर्वांचल प्रभारी /प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी बाराबंकी आफताब आलम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह जी के साथ बैठक की तथा कई ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष तथा सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन अंबावता को छोड़ कर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की सदस्यता को ग्रहण किया।

रिपोर्ट अस्तित्व प्रताप सिंह 

Exit mobile version