Site icon Bhoomika Bharat News

भाजपा से कांग्रेस में और आज फिर भाजपा का दामन थामेंगे दीपक जोशी

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री आज फिर से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भास्कर से टेलीफोनिक चर्चा में जोशी ने कहा कि उनका मूड बीजेपी में जाने के लिए बन गया है। पार्टी ने भोपाल कार्यालय पहुंचने को बोला है। जोशी भोपाल के लिए निकल गए हैं।

खातेगांव से कांग्रेस की टिकट पर लड़ा विधानसभा चुनावः जोशी के कांग्रेस जॉइन करने के बाद से यह माना जा रहा था कि वे खातेगांव से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि जोशी ने कभी सार्वजनिक मंच से खुद को खातेगांव से दावेदार नहीं बताया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के भारी विरोध के बावजूद दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने जोशी को खातेगांव से टिकट दिया और वे आशीष शर्मा से 12542 वोट से चुनाव हार गए।

Exit mobile version