Site icon Bhoomika Bharat News

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन= पत्रकारों की समस्याओ के निस्तारण के लिए सभी हो एकजुट-

यूपी जर्नीलस्ट एशोसिएशन की पत्रकारों की समस्याओ के निस्तारण के लिए सभी हो एकजुट-

मासिक बैठक अंबेडकर चौरारा स्थित उपजा के जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें पत्रकारों की समस्याओं पर विचार किया गया। साथ की पत्रकारों के सामूहिक बीमा व आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को देने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी को एक होना होगा। जब सभी एक होगें तो शासन प्रशासन पत्रकारों की मांग मानने को विवश होगा। संरक्षक सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि उपजा संगठन हमेशा से पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ता रहा है। जिले के पत्रकारों को शासन से अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसके लिए भी लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में होली मिलन समारोह आयोजित करने व आम चुनाव बाद पत्रकारों की कार्यशाला आयोजित कराने पर भी चर्चा की गई। बैठक को जिलाध्यक्ष अचल शर्मा ने भी संबोधित किया, जबकि संचालन अजय सोनी ने किया। इस दौरान महेश प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, सुशील पाण्डेय, इबादत अली शानू, अंकुर श्रीवास्तव, सुरेंद्र राजावत, सतेंद्र राजावत, अनिल कुमार ओझा बॉबी, अलीम अहमद, जगत यादव, शंकर शुक्ला, विष्णु पाण्डे, विकास गुप्ता, नीरज प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह, बृजेश बादल, रोहित सोनी, अनिल श्रीवास्तव, जवाहर सिंह, विनोद कुमार गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जालौन

रिपोर्ट= हिमांशु सोनी, अवध बिहारी यादव।

ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क करे= 8887592943

Exit mobile version