Site icon Bhoomika Bharat News

चार चक्का गाड़ी नहीं देने से टूटा लड़की कि शादी।

चार चक्का गाड़ी नहीं देने से टूटा लड़की कि शादी।

 

लड़की के पिता ने थाने में दिया आवेदन।

 

बेतिया:- बिहार:- संवाद सूत्र ,भैरोगंज : राहुल साह

स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवान सिंह बरवा के निवासी उपेंद्र सिंह ने स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई है उन्होंने आवेदन में लिखा है कि मेरी लड़की की शादी मझौलिया थाना के अंतर्गत चैलामर गांव के निवासी जयनारायण सिंह के पुत्र अमोद सिंह उर्फ अमन सिंह से शादी 2023 में तय हुई थी। शादी तय के बाद लड़की की देखने की रस्म पूरा होने के उपरांत लड़का अमोद सिंह उर्फ अमन सिंह के पे फोन में 50000 पचास हजार एवं 100000 एक लाख जयनारायण सिंह को दिया गया 17 -12- 2023 को लड़का के पिता जयनारायण सिंह को ₹80000 आठ लाख नगर दिया गया पे फोन एवं नगद मिलाकर कुल 10 लाख रुपया दिया गया शादी की सट्टा होने के उपरांत उन्होंने कहा कि मुझे चार चक्का की गाड़ी दहेज में दीजिए तो मैं अपने लड़का का आपकी लड़की के साथ अपने लड़के का शादी करूंगा नहीं तो मैं अपना लड़का का शादी नहीं करूंगा । जब मैं चार चक्कर देने से इनकार किया तो मुझे 200000 दो लाख लौटा दिए लेकिन ₹800000 लाख नहीं लौटाए । थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है । आवेदन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

                   

Exit mobile version