Site icon Bhoomika Bharat News

शव पहुंचते ही घर पर मचा कोहराम, पत्नी व बच्चों का रोरोकर बुरा हाल

आलापुर

अंबेडकर नगर। बीती रात अकबरपुर थाना क्षेत्र के टांडा बांदा नेशनल हाईवे पर सम्मोपुर गांव के निकट निजी बस के पलटने से विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम करौंदी मिश्र के युवक की हुई मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मालूम परिजनों के जहांँ आँसू थम नहीं रहे हैं वहीं गाँव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। बीती रात नौ बजे आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी इसमें विभिन्न जगहों के 26 लोगों के घायल होने के बीच राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के करौदी मिश्र गांव निवासी 42 वर्षीय रामसेवक प्रजापति पुत्र श्रीपति प्रजापति के मौत होने की पुष्टि हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो परिवार वालों का करुण कुरुंदन देख हर किसी की आंखे नम हो गईं।मृतक की लोकप्रियता को लेकर गांव में गमगीन माहौल हो गया। थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पास तीन बेटियां एवं एक पुत्र है और सभी नाबालिग है घर का एक मात्र कमाऊपूत मृतक ही था जो दिल्ली में नौकरी करता था और दिल्ली जाने के लिए बस में सवार थे।

Exit mobile version