Site icon Bhoomika Bharat News

महिलाओं ने रक्त दान कर रचा इतिहास

कटनी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी महिला संगठन कटनी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अनूठी पहल कर महिलाओं को रक्तदान के प्रति जग रुक करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को पर्याप्त मात्रा में बनाए रखने एवं महिलाओं की भागीदारी से शहर व प्रदेश को सशक्त करना है इस कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कटनी ब्लड डोनर, एवं वेलफेयर सोसाइटी, मिलन ब्लड डोनर समिति, सभी शिविर में शामिल होने के साथ शहर की अनेको महिला डॉक्टर भी कार्यक्रम में शामिल हुई वहीं सिविलसर्जन यशवंत वर्मा एवं ब्लड बैंक स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा रक्तदान करने वालों में किटी गुप्ता, मंजरी नगरिया, विभा गोखरू ,पूनम खेड़िया, गुंजन गोयंनका, डॉक्टर असलम खान अंशिका सलूजा निकिता सचदेवा रिया शकतेल जय श्री मित्तल रवीना खत्री मोहन का निषाद एवं उनका जायसवाल शिल्पी कुशवाहा सीमा दुबे शिल्पा चोपड़ा एवं आयोजक मंडल से श्रीमती स्नेह खंडवा खंडेलवाल वाश्रोता कटारे सानवी बनवानी मिनाली रतनानी आदि ने भाग लिया।
कटनी से सुरेन्द्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Exit mobile version