Site icon Bhoomika Bharat News

आगामी लोक सभा चुनाव 2024 एंव त्योहारों के दृष्टिगत  पुलिस द्वारा चलाये गए विशेष अभियान 

 

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एंव त्योहारों को भयमुक्त वातारण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अराजक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए गए हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के नेतृत्व में व समस्त क्षेत्राधिकारी गणों के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों द्वारा थाना स्तर पर टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त थानों से कुल 24 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। जिनका विवरण निम्न है- थाना को0 नगर पुलिस द्वारा 06 वारण्टी अभियुक्तों, थाना को0 देहात पुलिस ने 02, थाना इटियाथोक पुलिस ने 04, थाना धानेपुर पुलिस ने 02, थाना परसपुर पुलिस ने 01, थाना नवाबगंज पुलिस ने 03, थाना कौडिया पुलिस ने 01, थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने 01, थाना वजीरगंज पुलिस ने 03 वारण्टी, थाना मोतीगंज पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहारों को भयमुक्त वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अराजक तत्वों के विरूद्ध विशेष अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

 

 

 

Exit mobile version