कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सोन्था पंचायत के परवान सोन्था में जदयू जिला महासचिव बाबर आलम के आवास पर कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के 24 जदयू पंचायत अध्यक्षों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया दानिश एकबाल की अध्यक्षता में हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम शामिल हुए।सभी पंचायत अध्यक्षों को चार दिनों के अन्दर बुथ कमीटी का निर्माण कर प्रखंड अध्यक्ष को सौंपना है।
कार्यक्रम में दो दर्जन युवाओं ने एआईएमआईएम एवं कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जदयू पार्टी की सदस्यता ली।सभी को जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने सभों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मो० मुकर्रम हयात, नाहिद आलम, मुवस्सीर आलम,अकबर आलम, शाहनवाज आलम, अबू बकर, मनौव्वर आलम, राजेश कुमार, मुजफ्फर आलम, मुन्तसर आलम, रागिब आलम , सनौव्वर आलम, तारिक अनवर, फरीद खान, शमसेर आलम, नफीसा आलम, आफताब आलम, नजरूल आलम, दिलशाद आलम, तौकीर आलम, मुनाजिर आलम, सबाब आलम, नाजिम आलम, हैदर जिहाद आदि मौजूद रहे|
