Site icon Bhoomika Bharat News

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने , पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के भारत बंद के आह्वान पर 10 मिनट के लिए लोग निकले सड़कों पर*

गोटेगांव,परम आराध्य उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्द , सरस्वती जी महाराज ने दिनांक 10 तारीख को सुबह 10:,10 मिनट के लिए, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु भारत बंद का आह्वान किया,गया था जिसको लेकर गोटेगांव के पुराने बस स्टैंड पर लोगों ने अपनी दुकानों को बंद कर एवं घरों से बाहर निकलकर,गौ माता की जय जय कर के नारे लगाए, वही परमहंसी गंगा आश्रम में भी गौ माता राष्ट्र माता को लेकर 10 मिनट के लिए सब कुछ बंद रहा और सभी ने गौ माता के साथ गौ माता राष्ट्र माता के नारे लगाए और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के आदेश को पालन करने की शपथ ली

Exit mobile version