Site icon Bhoomika Bharat News

*गोटेगाँव का प्रभार श्रीमती देवंती परते को*

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नरसिंहपुर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा तिवारी का स्थानांतरण प्रशासकीय आधार पर भू- अर्जन अधिकारी जबलपुर विकास प्राधिकरण जबलपुर किया गया है शासन के आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा तिवारी को 9 मार्च को अपरान्ह नवीन पदस्थापना स्थल भू- अर्जन अधिकारी जबलपुर विकास प्राधिकरण जबलपुर में उपस्थित दिये जाने के लिए भारमुक्त किया गया है। कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोटेगांव का सम्पूर्ण प्रभार अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती देवंती परते को अपने कार्य के साथ- साथ सौंपा गया है।

Exit mobile version